जामुल, 11 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी जामुल मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर 11 फरवरी बुधवार को समर्पण दिवस के रूप मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा की नेता गण पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका जामुल पूर्व अध्यक्ष एवं रायपुर संभाग किसान मोर्चा प्रभारी रेखराम बंछोर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में “समर्पण दिवस” पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए, उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस के अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जामुल मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता, महामंत्री ओमप्रकाश साहू, उपाध्यक्ष अरुण यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश देवांगन, धनेश्वर गौतम एवं तीरथ यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।








Views Today : 199
Total views : 102088