अहिवारा 10 अप्रैल / प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PMAASHA) के तहत कृषि विभाग ब्लाक धमधा द्वारा कृषक सेवा सहकारी समिति मर्यादित अहिवारा में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर किसानों भाई-बहनों से संवाद किया।

कार्यक्रम में विपणन वर्ष 2026-27 हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अरहर, चना, मसूर एवं सरसों जैसी फसलों के उपार्जन संबंधी जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने, उचित मूल्य प्राप्त करने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। डबल इंजन भाजपा सरकार में किसानों की आय निरंतर बढ़ रही है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, भाजपा भिलाई जिला उपाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष नपाप अहिवारा नटवर ताम्रकार , विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू , कृषक सेवा सह. समिति मर्या.अध्यक्ष पवन जैन , मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर , पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण क्षत्रिय, पार्षद अनुज साहू, साहिल खान सहित कृषि विस्तार अधिकारी विजय लहरे अन्य जनप्रतिनिधि एवं किसान भाई-बंधु उपस्थित रहे।








Views Today : 140
Total views : 102029