Thursday, April 30, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeबड़ी खबरछत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाई नगर युवा प्रकोष्ठ ने किया...

छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाई नगर युवा प्रकोष्ठ ने किया रोमशंकर एवं विरेंद्र यादव का सम्मान…


– सी.जी.प्रतिमान न्यूज : पन्ना लाल यादव

भिलाई / दुर्ग जिले के वरिष्ठ पत्रकार रोमशंकर यादव पर्यावरण कार्यकर्ता व चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता राज्य अलंकरण से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार श्री यादव को विगत दिनों टीवी के प्रतिष्ठित कार्यक्रम शो “केबीसी ” के मंच से बालीवुड फिल्मों के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन द्वारा आदित्य बिरला ग्रुप की तरफ से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत देश के 10 चुनिंदा लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण के लिए “फोर्स फार गुड हीरोस ” पदक सम्मान प्रदान किए जाने पर भिलाई नगर ठेठवार यादव युवा प्रकोष्ठ के द्वारा रोमशंकर यादव का पुष्पहार से स्वागत व अभिनंदन कर प्रशस्ति पत्र श्रीकृष्ण राधा गमछा, एवं इन डोर पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया.

श्री यादव के द्वारा अभी तक लगभग 6 लाख से भी ज़्यादा वृक्ष लगाया जा चूका है. भिलाई नगर युवा ठेठवार यादव समाज के अध्यक्ष जयेन्द्र यादव ने कार्यक्रम में कहा कि उसे यह देखने का एवं श्री यादव के साथ प्रकृति के साथ फोटोग्राफी का लुफ्त उठाने का भी मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है.

* साथ ही बिरेन्द्र यादव राज्य स्तरीय मानस महोत्सव एवं रामायण मेला मानस ग्राम – मरौद, कुरूद (धमतरी) में गायन प्रतियोगिता (ए वतन तेरे लिए) द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर ठेठवार यादव समाज भिलाई नगर युवा प्रकोष्ठ द्वारा उनका भी अभिनंदन राधा श्रीकृष्ण गमछा भेंट कर पुष्पहार से सम्मान किया एवं प्रशंसनीय पत्र भेंट किया गया.

सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से भिलाई नगर ठेठवार यादव समाज उपाध्यक्ष मोहन यादव , सचिव प्रवीण यदु , भिलाई नगर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जयेंन्द्र यादव , महासचिव सूर्यकांत यादव , कोषाध्यक्ष गजेंद्र यादव , संरक्षक लोकचंद यादव , उपाध्यक्ष तरुण यादव , दामेश्वर यादव , संगठन मंत्री शेखर यादव , कार्यकारी सदस्य खिलेशवर यादव , तोमेश यादव एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular