


नगर पालिका परिषद जामुल क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन का दूसरा दिन

सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : जामुल 15 अक्टूबर / सांसद खेल महोत्सव 2025 का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प को सशक्त करना है. नगर पालिका जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने “सांसद खेल महोत्सव” आयोजन के संबंध में आगे और अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से सिर्फ खेलना ही नहीं बल्कि क्षेत्र के बच्चों युवाओं में एक प्रकार से शारीरिक एवं मानसिक ऊर्जा पैदा करना है। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता के माध्यम से योग्य एवं क्षमतावान खिलाडियों को आगे ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक मंच प्रदान करना हैं. जिससे कि यह खिलाडी उच्च स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने चयनित हो जहां पर खेल भावना के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने खिलाडियों को प्रोत्साहित किया और संदेश दिया कि आप सब हमारे भविष्य के हिस्सा है और आप लोगो के प्रयास से ही आप में से उच्च खिलाडी बनेंगे जो हमारे क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। इसी आशा के साथ में आप सभी प्रतियोगियो को शुभकामनाये देता हूं।


सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिवस बुधवार के खेलों में खो-खो, कबड्डी, 100 मीटर. एवं 400 मीटर दौड एवं गेडी दौड, वाँलीबाँल और कुश्ती का आयोजन हुआ। जिसमें बालक, बालिका और दिव्यांगजनों ने भाग लिया l
आयोजन के अवसर पर नोडल अधिकारी नगर पालिका परिषद जामुल राजस्व अधिकारी हरिश साहू पार्षदगण दीपक गुप्ता, खम्हन ठाकुर आयोजन प्रभारी हीम्मत मंडावी, ऋषिकांत शुक्ला सहित शिक्षक शिक्षिकाओं दुलारी ध्रुव, रिखीराम पारकर, छबीलाल साहू, जागेश्वर पठारी, अनिल चौधरी, दिप्ती गुप्ता, नीता साहू, संतोष कुमार जंघेल, फुलेश्वरी साहू, नंदनी साहू, मुद्रिता पाण्डेय, रीता दुबे, लीला कुंजाम, ललित साहू, लुकेश्वर साहू, बसंत चंदेल, अशोक वर्मा सहित बडी संख्या में प्रतियोगीय गण उपस्थित थे।









Views Today : 142
Total views : 102031