छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की अहिवारा तहसील कमेटी का गठन*
हरिनारायण पटेल संयोजक, भूखन साहू सह संयोजक बने, संयोजक मंडल में 3 अन्य भी शामिल, कार्यकारिणी समिति का गठन

दुर्ग / छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की अहिवारा तहसील स्तरीय बैठक अहिवारा के जागृत मंच में आयोजित हुई, बैठक में लगभग 20 गांव से आधा सैकड़ा किसान शामिल हुए.
बैठक में किसानों की एकता और संगठन पर जोर दिया गया, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की अहिवारा तहसील कमेटी का गठन किया गया, 5 किसानों का संयोजक मंडल और 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, हरिनारायण पटेल को संयोजक और भूखन साहू को सह संयोजक बनाया गया, राजू यादव, केदार साहू, मानिक साहू, गोवर्धन ताम्रकार, रामनारायण, धर्मेंद्र सोनी, रघुवर प्रसाद, सुरेश कश्यप और सुभाष कुशवाहा को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है, बैठक में खेती किसानी और किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई,

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन का धमधा ब्लाक सम्मेलन 3 फरवरी 26 को
15 नवंबर 2025 से धान खरीदी शुरू किया जाने वाला है जो 31 जनवरी 2026 तक होगा जिसमें किसान व्यस्त रहेंगे इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन का धमधा ब्लाक स्तरीय सम्मेलन 3 फरवरी 26 को धमधा के बस स्टैंड में करने का निर्णय लिया गया है,

धान खरीदी निर्धारित 15 नवंबर से शुरू होने में संशय
राज्य सरकार ने इस साल धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू करने का घोषणा की है, अपनी मांगों को लेकर सहकारिता विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल पिछले कुछ दिनों से चल रही है, धान खरीदी केन्द्रों में कोई तैयारी नहीं है इससे किसानों में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने में संशय की स्थिति है, बैठक में उपस्थित किसानों ने सरकार को आगाह किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार से बाधा और किसानों को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े इसे ध्यान में रखते हुए 14 नवंबर से पूर्व सहकारिता विभाग के हड़ताली कर्मचारियों के साथ चर्चा करके समस्या का समाधान किया जाना चाहिए अन्यथा किसान भी आंदोलन करने विवश हो सकते है
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन की अहिवारा बैठक में अरुण साहू, गंगाराम, भगीरथी पटेल, मुंजन साहू, भुलाराम साहू, राकेश साहू, जेठू साहू, मूलचंद साहू, आत्माराम धीवर, रमेश साहू, रामकुमार साहू, अमरलाल साहू, भागवत साहू, सुखदेव ठाकुर, ओमप्रकाश यादव, ज्ञानेश्वर, फगवाराम धीवर, आशाराम साहू, परसराम, सुनील साहू, कन्हैयालाल, भोलाराम यादव, दूजलाल, अर्जुन साहू आदि के अलावा संगठन की ओर से संजय ताम्रकार, परमानंद यादव, सुमिरन गुप्ता, बाबूलाल साहू, मिहिलाल पटेल, अशोक शर्मा, टुन्नालाल देशमुख, उत्तम चंद्राकर, बद्री प्रसाद पारकर, रविप्रकाश ताम्रकार, रूपेंद्र दिल्लीवार, मनोज मिश्रा, पुकेश्वर साहू, आई के वर्मा और एड राजकुमार गुप्त ने किसानों का मार्गदर्शन किया I








Views Today : 199
Total views : 102088