जामुल / डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल में गुरूवार 6 नवंबर को साक्षात्कार की तैयारी विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान के वरिष्ठ प्राध्यापक बलराज ताम्रकार का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।

तत्पश्चात वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. शशि कश्यप ने आज के इस विषय को छात्र-छात्राओं के लिए प्रासंगिक बताया तथा छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सफलता का महत्वपूर्ण भाग बताया। इसके पश्चात मुख्य वक्ता श्री ताम्रकार ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा हेतु साक्षात्कार देते समय कुछ विशेष बिंदुओं का ध्यान रखना अति आवश्यक हैं जिससे आप अपने साक्षात्कार को सफल बना सकते हैं उन्होंने बताया कि साक्षात्कार स्वयं के बारे में अपने विचार, अपने व्यक्तित्व, अपने गृह ग्राम, जिला, राज्य, परिवेश, व्यक्तित्व के सबल व दुर्बल पक्ष, अभिरुचि, आदर्श व्यक्ति की जानकारी आदि होनी चाहिए। स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर लिए गए विषय की पर्याप्त समझ होनी चाहिए, उन्होंने बताया कि साक्षात्कार एक मनोवैज्ञानिक खेल है इसलिए उत्तर का निर्माण करते समय मनोवैज्ञानिक पहलुओं का विशेष ध्यान रखते हुए अपने मजबूत पक्ष का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साक्षात्कार एक औपचारिक शिष्टाचार है जिसमें वार्तालाप के दौरान पूरे शिष्टाचार और औपचारिकताओं का पालन करना आवश्यक होता हैं। साक्षात्कार के दौरान प्रश्न का उत्तर देते समय झूठ का बिल्कुल भी सहारा न ले एवं अपने व्यवहार में पारदर्शिता रखनी चाहिए उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में समसामयिक मुद्दों पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने हेतु निरंतर समाचार पत्र-पत्रिकाओं का अध्ययन एवं विश्लेषण करते रहना चाहिए विशेष तौर पर संपादकीय पेज क का अध्ययन आपके लिए अधिक फायदेमंद हो सकता हैं । उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के दौरान संचार कौशल, शब्दों के चयन, शारीरिक भाषा का महत्व, आपका निर्णय लेने की क्षमता, आपके उत्साह और सामंजस्य का को परखा जाता है। यही साक्षात्कार का मुख्य उद्देश्य होता हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण डॉ. शशि कश्यप, गजेंद्र कश्यप, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. संजय परगनिहा, श्रीमती विनिता परगनिहा, डॉ. रचना चौधरी, श्री हेमा राव, श्रीमती अंजू माला साहू, एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन गजेंद्र कुमार कश्यप सहायक अध्यापक के द्वारा किया गया।








Views Today : 198
Total views : 102087