Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeदेश विदेशचुनाव आयोग ने SIR के लिए बढ़ाई डेडलाइन, 12 राज्यों को बड़ी...

चुनाव आयोग ने SIR के लिए बढ़ाई डेडलाइन, 12 राज्यों को बड़ी राहत : सीजी प्रतिमान न्यूज

नई दिल्ली 30 नवंबर / आयोग (ECI) ने सभी 12 राज्यों में SIR की समयसीमा 7 दिन बढ़ा दी है। चुनाव आयोग ने स्पेशल समरी रिवीजन (SIR) फेज-2 के शेड्यूल में बदलाव किया है। अब ड्राफ्ट वोटर रोल 9 दिसंबर की बजाय 16 दिसंबर को पब्लिश किया जाएगा।

फाइनल रोल अब 14 फरवरी, 2026 को पब्लिश किया जाएगा।
SIR Update: फाइनल रोल अब 14 फरवरी, 2026 को पब्लिश किया जाएगा।
SIR Update: इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) में स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) के शेड्यूल में बदलाव किया है। पूरी प्रक्रिया को सात दिन बढ़ा दिया गया है। अन्यूमरेशन के फ़ॉर्म अब 4 दिसंबर के बजाय 11 दिसंबर तक भरे जाएंगे। ड्राफ़्ट रोल अब 16 दिसंबर, 2025 को पब्लिश किए जाएंगे। फ़ाइनल रोल अब 14 फ़रवरी, 2026 को पब्लिश किया जाएगा। कुल मिलाकर SIR प्रक्रिया अब 11 दिसंबर तक चलेगी। पहले यह प्रक्रिया 4 दिसंबर को खत्म होना था।

निर्वाचन आयोग ने यह फैसला राजनीतिक दलों की चिंताओं के बाद लिया है। जानकारी के मुताबिक दलों ने शिकायत की थी कि देशभर में कई जगह BLOs (बूथ लेवल ऑफिसर्स) की कमी है। समय पर काम पूरा करना मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से आयोग ने सभी 12 राज्यों में SIR की समय सीमा 7 दिन बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular