
सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ :
जामुल / दुर्ग जिले के विकासखंड धमधा के ग्राम पंचायत ढौर – खेरधी में मुक्तिधाम एवं सेड निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे उपस्थित रहीं। गौरतलब है कि ग्राम में लंबे समय से मुक्तिधाम की मांग की जा रही थी, जो जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रयास अब पूरी हो गई है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती बंजारे ने उपस्थित ग्रामीणों एवं मजदूर भाई-बहनों को (मनरेगा ) व्ही बी जी राम जी, योजना की जानकारी दी गई। बताया गया कि जहां पहले 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया गया है। जहां-जहां योजना के तहत कार्य चल रहा है, वहां श्रमिकों से मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यरत श्रमिकों के लिए चाय-नाश्ते की भी व्यवस्था की गई।

श्रीमती बंजारे ने अपने उद्बोधन में उपस्थित लोगों से कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गांव, गरीब और मजदूर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। सरकार का संकल्प है कि हर गांव में आधारभूत सुविधाओं का विकास हो और हर हाथ को काम मिले, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त हो सके।

इस दौरान गांववासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बंजारे को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना गया।

इस पर अवसर मुख्य रुप से भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमन साहू , ओटबंद सरपंच प्रतिनिधि बुधराम साहू , भाजपा मंडल महामंत्री भोजराज साहू , ओंकार निषाद आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।








Views Today : 142
Total views : 102031