सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ :
23 अप्रैल / छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में राजस्व विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। गुरुवार को जारी आदेश में 100 से अधिक पटवारियों के तबादले कर दिए गए, जिससे विभाग में हलचल मच गई है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर कुल 106 पटवारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।
प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, ऐसे पटवारियों को विशेष रूप से स्थानांतरित किया गया है जो लंबे समय से एक ही ब्लॉक या तहसील में कार्यरत थे। उन्हें अब अन्य ब्लॉकों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हाल के समय में राजस्व विभाग से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की सक्रियता भी बढ़ी है। कई जगहों पर कार्रवाई होने के बाद प्रशासन ने यह सख्त फैसला लिया है।
है।












Views Today : 115
Total views : 102004