
दुर्ग / जनपद पंचायत दुर्ग शिक्षा समिति की बैठक में अंग्रेजी माध्यम की स्कूलों में अब तक पुस्तकें. उपलब्ध नहीं कराए जाने का मामला उठा। समिति के सभापति राकेश हिरवानी ने यह मामला उठाते हुए कहा कि आधा सत्र बीतने को आया है और अंग्रेजी माध्यम की कई स्कूलों में अब तक किताबें नहीं पहुंचाई जा सकी है – ऐसे में विद्यार्थी कैसै पढ़ाई करेंगे। इस विषय को लेकर बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों ने भी नाराजगी जताई और जल्द से जल्द पुस्तकें उपलब्ध कराने अधिकारियों को निर्देशित किया।

शनिवार को जनपद पंचायत सभागार में हुई शिक्षा समिति की बैठक में अनेक विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया। समिति के सभापति राकेश हिरवानी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि क्षेत्र में चिन्हित प्रायमरी स्कूल को
निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रूप में तैयार किया जाय।

इस पर विभागीय अधिकारी ने बताया कि दुर्ग विकासखंड में 23 बालवाड़ी स्कूल है जहां इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मामला भी उठाया गया। सदस्यों का कहना था कि युक्तियुक्तकरण के बाद भी कई स्कूलों में विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी बनी हुई है। कुछ सदस्यों ने अपनी बात रखते हुए सदन को बताया कि स्कूल के दाखिले खारिज और आधार आइडी के नाम में अंतर आने से कई बच्चों का अपार आइडी बनाने में दिक्कत हो रही है। बैठक में कोड़िया उच्चतर माध्यमिक शाला का नाम बलिदानी वीर उमेश साहू के नाम पर करने का प्रस्ताव पारित किया गया।








Views Today : 154
Total views : 102043