सी. जी. प्रतिमान न्यूज :

जामुल/ ब्लाक कांग्रेस जामुल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 8 दिसंबर सोमवार को आयोजित नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया ,अकलोर ,सुरडुंग तिगड्डा चौक में गोपी वर्मा युवक कांग्रेस जामुल मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो युवकों के साथ एतिहासिक, गर्मजोशी के साथ आतिशबाजी,फूल हार, डी जे मे कका अभी जिन्दा है, कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे गूंज रहे थे,युवक कांग्रेस के स्वागत रैली में प्रकाश सिंह ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष, सरोजनी चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद, रामप्यारी वर्मा नेता प्रतिपक्ष, संजय देशलहरे उपनेता प्रतिपक्ष, तिलेश्वर देवांगन पार्षद, शशांक सिंह ठाकुर महामंत्री, सुमन वर्मा, प्रमिला साहू छाया पार्षद शामिल होकर शिवपुरी, देवनगर, रावण भाठा, सन्तोषी चौक होते हुए मंगल भवन वार्ड 1 सीएसईबी चौक जामुल में कार्यक्रम स्थल पर करीम खान महामंत्री एवं वार्ड पार्षद शबीहा करीम खान के नेतृत्व में कांग्रेस जन एवं नागरिकों ने बड़े ही उत्साह के साथ अगवानी किए l कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ महतारी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ राज गीत अरपा पैरी के धार से हुआ, जामुल ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता ने एवं नागरिकों ने पुष्प हार पहनाकर अभिनंदन किया। स्वागत भाषण देते हुए ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश सिंह ठाकुर ने कहा कि आपके जिलाध्यक्ष के आठ माह के कार्यकाल में जनहित में जो आन्दोलन आपके नेतृत्व में मनेरेंगा मजदूर झउहां प्रदर्शन, किसान के बैलगाड़ी प्रदर्शन, बिजली बिल कण्डिल प्रदर्शन, उट के मुह में जीरा,जैसे आन्दोलन से कांग्रेस का बिखरा जनाधार संगठित हुआ है और इसी सक्षम नेतृत्व के कारण जिले के कांग्रेस जनों ने पूरे छत्तीसगढ राज्य में निर्विरोध एक नाम राकेश ठाकुर के नाम से अलंकृत किया है, इस अवसर पर सरोजनी चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष, रामप्यारी वर्मा नेता प्रतिपक्ष, करीम खान ने सम्बोधित किया।


सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने संगठनात्मक दिशा-निर्देश, गुट बाजी से दूर, अनुशासन, जन हित के मुद्दे पर आन्दोलन, आने वाले नगर पालिका चुनाव मे जामुल पालिका में कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्र गान कर समापन किया।कार्यक्रम का संचालन जिवराखन वर्मा, एवं आभार पूर्व एल्डरमैन मन्नू यादव ने किया।

इस अवसर पर गज्जू साहू पूर्व सांसद प्रतिनिधि, लेखराम साहू पूर्व विधायक प्रतिनिधि, डाँ अशोक वर्मा, कमलेश साहू सचिव , द्रोपती साहू, चन्द्रशेखर शर्मा ,साहित्यकार इस्माइल आजाद, भूवन जंघेल, के अलावा नागरिक गण तथा युवा अध्यक्ष गोपी वर्मा के साथ सैकड़ो युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता गण नारे बाजी कर कार्यक्रम का समा बांधे रखा।








Views Today : 172
Total views : 102061