
धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने और पर्याप्त संख्या में टोकन जारी करने की मांग को लेकर किसानों ने कोड़ियां केंद्र में प्रदर्शन किया :
सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : दुर्ग 9 दिसंबर / धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने और पर्याप्त संख्या में टोकन जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के नेतृत्व में दुर्ग जिले के किसानों ने धमधा ब्लाक के कोड़िया खरीदी केंद्र में प्रदर्शन किया और मांगों को पूरा करने के लिए जबरदस्त नारेबाजी किया l
प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त ने कहा कि खरीदी के 22 दिनों में 24 लाख टन धान की खरीद हो पाया है जबकि राज्य सरकार ने एक करोड़ साठ लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है यदि इसी गति से धान खरीदी हुई तो खरीदी के बचे 36 दिनों में 70 लाख टन से अधिक धान खरीदी संभव प्रतीत नहीं होता है जो लक्ष्य का लगभग आधा ही होगा, उन्होंने प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट बढ़ाकर 4 हजार क्विंटल करने की मांग की है ताकि एक भी किसान अपने धान सरकार को बेचने से वंचित न रह जाए l
9 दिसंबर मंगलवार के प्रदर्शन में मनोज मिश्रा, संजय ताम्रकार, सुमिरन गुप्ता के अलावा खरीदी केंद्र में शामिल दुर्ग जिले में धमधा ब्लॉक के 6 गांव कोड़िया, संगनी, परसदा, मेड़ेसरा, पोटिया और पथरिया के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए।








Views Today : 142
Total views : 102031