


सी. जी. प्रतिमान न्यूज : दुर्ग / शाला प्रबंधन विकास समिति स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाउसिंग बोर्ड – भिलाई अध्यक्ष पीयूष अग्निहोत्री द्वारा शाला भवन के नव निर्माण हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सोमवार को जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जन सामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी, उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई कर आवश्यक पहल करने को कहा.


जनदर्शन कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर हितेश पिस्दा एवं उत्तम ध्रुव भी उपस्थित थे.


सोमवार को होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम मे जर्जर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाउसिंग बोर्ड भिलाई के भवन का नव निर्माण कराने शाला प्रबंधन समिति ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड भिलाई के भवन का निर्माण सन् 1964 में हुआ है जो 60 वर्ष पुराना होने के कारण भवन जर्जर स्थिति में है. भवन का हिस्सा आए दिन गिरते रहता है, भवन की जर्जर स्थिति के कारण बच्चों के अभिभावकों एवं शिक्षकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा भय की स्थिति बनी रहती है. शाला परिसर की इस समस्याओं को यथा शीघ्र दूर करने की लिए शाला प्रबंधन विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिला कलेक्टर को अवगत कराया एवं शाला भवन के नव निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा गया. शाला प्रबंधन विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष पीयूष अग्निहोत्री, भाजपा नेता दिलीप सिंह, कृष्णा द्विवेदी, जयंत शर्मा , राजेंद्र सोनी आदि उपस्थित रहे.










Views Today : 198
Total views : 102087