
जागृति का संदेश: एड्स जागरूकता अभियान
जामुल: डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल के राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में स्वयंसेवकों द्वारा 16 अक्टूबर 2025 गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडुंग में एक दिवसीय एड्स जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमाशंकर सिंह के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

अभियान के सफल संचालन में रेड रिबन क्लब के अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मेश्राम और राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनिता परगनिहा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एड्स (AIDS) जैसी गंभीर बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
प्रिंस यादव, बीएससी तृतीय सेमेस्टर के स्वयंसेवक ने “एड्स क्या है” और इसके प्राथमिक लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया।

नीतू निषाद, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर ने एड्स के फैलने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए मिथकों और वास्तविकताओं के बीच का अंतर स्पष्ट किया।
ईशा साहू, बीएससी तृतीय सेमेस्टर की स्वयंसेविका ने एड्स से बचाव एवं रोकथाम के सरल और प्रभावी उपायों की जानकारी दी, जिससे स्वस्थ और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिल सके।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ प्राध्यापक गजेंद्र कश्यप, पी हेमा राव छात्र-छात्राओं में रिया साहू, सानिया साहू, हिमांशु गायकवाड, टिकेश्वर राकेश निर्मलकर, जसमीत कौर कलसी रूपेश कुमार की महती भूमिका रही।
अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोर और युवा वर्ग को एड्स के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडुंग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।








Views Today : 142
Total views : 102031