सीजी प्रतिमान न्यूज़ : 12 दिसंबर / दुर्ग जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते जिला कलेक्टर ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है।
दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में अब प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 से 11.45 बजे तक और शनिवार को दोपहर 12 से शाम 4:45 बजे तक लगेगी। वहीं हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12: 15 बजे से 4.15 तक और शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक संचालित होंगी। वहीं एक पाली वाले स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शनिवार को प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे तक संचालित होंगे।

दुर्ग जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार अत्यधिक ठंड और शीतलहर पड़ रही है, जिसके कारण कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आदेश जारी कर स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिला कलेक्टर ने किया है आदेश : 15 जनवरी 2026 तक जिले के सभी अशासकीय, शासकीय स्कूलों का समय बदला गया है। वहीं निगम प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों और रैन बसेरा में अलाव की व्यवस्था भी की जायेगी ।








Views Today : 149
Total views : 102038