Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeस्वास्थ्यसमोदा में उल्टी दस्त ने पुन: पैर पसारा 13 मरीज अस्पताल में...

समोदा में उल्टी दस्त ने पुन: पैर पसारा 13 मरीज अस्पताल में अभी भी भर्ती…

दुर्गः जिले के दुर्ग ब्लॉक के ग्राम पंचायत समोदा में अभी भी उल्टी-दस्त से पीड़ित 13 मरीज इलाज के लिए भतीं हैं। इनमें से 12 मरीज का चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज कचांदुर में और एक मरीज इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बुधवार को जिला स्वास्थ्य विभाग का अमला पुनः ग्राम पंचायत समोदा पहुंचा। यहां. लगभग 450 घरों का सर्वे किया गया लेकिन किसी भी घर में उल्टी-दस्त के नए मरीज नहीं मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित क्षेत्र से पुनः पानी का सैंपल लेकर जांच हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को भेजा गया है.

जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम समोदा में चार अक्टूबर 2025 को उल्टी-दस्त के मरीज मिले थे। इस पर जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, बीईटीओ एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनों के साथ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया गया। गांव में चार अक्टूबर से लेकर अब तक की स्थिति में 60 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से 13 – मरीजों का जिले के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संक्रमित क्षेत्र में उल्टी-दस्त से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

वहीं बुधवार 22 अक्टूबर को जिला सर्वेलेंस अधिकारी डा. सीबीएस बंजारे के नेतृत्व में एलएन बंजारे खण्ड चिकित्सा अधिकारी, रितीका सोनवानी जिला एपिडेमियोलाजिस्ट दुर्ग, निर्मल कुमार टंडन बीईटीओ एवं स्थानीय
स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनों के साथ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया गया अमला ने लगभग 450 घरों का सर्वे किया जहां उल्टी दस्त के नए मरीज नहीं मिले.

जिला सर्वेलेस अधिकारी डा. सीबीएस बंजारे ने बताया कि संक्रमित क्षेत्र का निरीक्षण करें सफाई सहित अन्य व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया गया है।
खासकर लोगों को साफ व उबले हुए पानी का सेवन करने कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भ्रमण के दौरान उपस्थित सरपंच अरुण गौतम उपसरपंच अनुज निषाद पंचायत सचिव कमला देवांगन व कोटवार पीतांबर चौहान को प्रभावित क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन को बंद कर सभी पाइप लाइन की मरम्मत बहुत साफ सफाई किए जाने हेतु कहा गया. वहीं ग्राम मे सीईओ जनपद पंचायत द्वारा पानी सप्लाई के लिए टैंकर की व्यवस्था की गई.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular