विशेष अभियान : पोलिया ड्रॉप्स शिविर…
(सी.जी.प्रतिमान न्यूज)- 21 दिसंबर : जामुल / उप स्वास्थ केंद्र जामुल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में पोलियो को जड़ से मिटाने को लेकर शासन द्वारा 21 दिसंबर रविवार से 23 दिसंबर मंगलवार तक तीन दिवसीय शिविर काआयोजित किया गया है. जिसमें 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्राफ्स पिलाया जायेगा।आज के प्रथम दिवस के इस महत्वपूर्ण शिविर का शुभारंभ में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखराम बंछोर,भाजपा जामुल मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता, महामंत्री ओमप्रकाश साहू, स्वामी आत्मानंद स्कूल के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण क्षत्रिय, पूर्व पार्षद मेघनाथ साहू, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बी आर रामटेके, ओमप्रकाश मौर्या ने नन्हे बच्चों को पोलियो ड्राफ्ट पिलाया। भाजपा नेता रेखराम बंछोर ने शिविर के माध्यम से आंगनबाड़ी कर्मचारी, मितानिन बहनों, और स्वस्थ केंद्र के अधिकारी और कर्मचारियों से आग्रह किया कि कोई भी परिवार के बच्चे जिनका उम्र 0 से 5 वर्ष हो उन्हें पोलियो ड्रॉप्स जरूर दिया जाए भले ही इन्हें पूर्व में डॉप्स दिया गया हो।
मंडल अध्यक्ष बंटी गुप्ता ने शिविर में आये हुए पालकों का अभिवादन किया और आग्रह किया कि कोई भी बच्चे पोलियो ड्रॉप्स पीने से वंचित न हो।
अभी अतिथियों ने शिविर से जुड़े अधिकारी कर्मचारी, मितानिन और आंगनबाड़ी सहायक की प्रशंसा करते हुए सभी सहभागीयों को शुभकामनाएं प्रेषित किया।

नगर पालिका परिषद जामुल शिवपुरी वार्ड 16 के पार्षद चुम्मन वर्मा ने 21 दिसंबर रविवार को सुबह पल्स पोलो अभियान की शुभारंभ 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया. इस अभियान में प्रमुख रूप से प्रीटी वर्मा उमेश्वरी कार्यकर्ता पुष्पा नायक, जानकी साहू मितानिन , योगेश निर्मलकर, योगिता जंघेल आदि उपस्थित रहे l


नन्हे मुन्ने बच्चों को ” एक बूंद जिंदगी के” पोलियो का खुराक पिलाते हुए लवकुश नगर वार्ड 13 पार्षद श्रीमती कविता विश्वास l








Views Today : 142
Total views : 102031