Saturday, May 2, 2026
37.1 C
Delhi
Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeBlogवरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव (भिलाई-3 निवासी) के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत...

वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव (भिलाई-3 निवासी) के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत स्तब्ध

भिलाई नगर, 03 अक्टूबर 2025 / छत्तीसगढ़ प्रदेश दुर्ग जिले के वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव (52 वर्षीय) भिलाई-3 निवासी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत स्तब्ध है। उन्हें आज दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद परिजनों द्वारा तत्काल बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

संतोष यादव ने लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए समाज, जनता और जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाया। उनकी कलम ने सदैव निष्पक्षता और ईमानदारी का परिचय दिया। उनके निधन से मीडिया जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

वे एडिटर : भिलाई न्यूज / NDH – टीवी

केन्द्रीय अध्यक्ष : संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति

सचिव : भिलाई स्टील सिटी प्रेस क्लब

एवं श्रीकृष्ण सेना के प्रमुख थे.

पत्रकार साथियों एवं उनके शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

सी. जी. प्रतिमान न्यूज परिवार स्वर्गीय श्री यादव जी को सादर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular