

किसान कल मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे
सीजी प्रतिमान न्यूज : दुर्ग 12 अक्टूबर /प्रदेश में किसानों की समस्याओं और सरकार की कथित उपेक्षा से नाराज भारतीय किसान संघ ने अब बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया है। संघ 13 अक्टूबर को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव करेगा। आंदोलन सुबह 11 बजे रायपुर के बुढ़ातालाब से शुरू होगा, जहां सभा के बाद रैली मुख्यमंत्री निवास की ओर प्रस्थान करेगी। आंदोलन का नारा है “अउ नइ सहिबो, अपन अधिकार लेके रहिबो।” आंदोलन में पूरे प्रदेश के किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे। विशेष रूप से भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष रामभरोस बासोतिया शामिल होंगे

भारतीय किसान संघ दुर्ग जिलाध्यक्ष लोकेंद्र बन्छोर ने बताया है कि किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व में जिला और तहसील स्तर पर क्रमबद्ध आंदोलन किए गए थे। हाल ही में 18 सितंबर को प्रदेश की लगभग 150 तहसीलों में एक साथ ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी उपेक्षा और मौन के विरोध में अब किसान संघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। संघ की प्रमुख मांगों में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए हाफ बिजली बिल योजना की पुनः बहाली 24 घंटे बिजली आपूर्ति भी शामिल है।







Views Today : 245
Total views : 102134