Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogछत्तीसगढ़ विधानसभा: शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर तक, नए भवन में...

छत्तीसगढ़ विधानसभा: शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर तक, नए भवन में पहली बार होंगी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ विधानसभा: शीतकालीन सत्र :

सी. जी. प्रतिमान न्यूज : रायपुर 18 नवम्बर / छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार कई मायनों में खास होने वाला है। सत्र की तिथि 14 से 17 दिसंबर तय की गई है। हालांकि अवधि चार दिनों की होगी, लेकिन वास्तविक बैठकें सिर्फ तीन दिन — 15, 16 और 17 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी। 14 दिसंबर रविवार होने के साथ-साथ विधानसभा स्थापना दिवस भी है। इसे विशेष बनाते हुए नए विधानसभा भवन के विशाल सभागार में “विकसित भारत 2047” विषय पर विशेष परिचर्चा आयोजित की जाएगी। सत्र की औपचारिक अधिसूचना जल्द जारी होगी।

नए विधानसभा भवन में इतिहास रचेगा शीतकालीन सत्र
इस बार की कार्यवाही को विशेष इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यह पहली बार नए विधानसभा भवन में आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 नवंबर को इसका लोकार्पण किया था। लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक परिसर न केवल आधुनिक तकनीक से लैस है, बल्कि बस्तर और सरगुजा की लोककला और सांस्कृतिक विरासत की झलक भी प्रदर्शित करता है।

भवन में 120 विधायकों के लिए बड़े स्तर की बैठने की क्षमता, ऊर्जा और जल संरक्षण की उन्नत व्यवस्था, पर्यावरण-अनुकूल निर्माण, डिजिटल सुविधाओं से लैस सदन नई इमारत में पहला शीतकालीन सत्र छत्तीसगढ़ की विधायी प्रक्रिया में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular