Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeबड़ी खबरछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा गुरुवार देर रात  को (CGPSC) ...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा गुरुवार देर रात  को (CGPSC) राज्य सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम किये जारी, जिसमें इस बार टॉप-10 में 2 लड़कियां और 8 लड़के शामिल हैं. देवेश प्रसाद साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया है

CG – सी.जी. प्रतिमान न्यूज :

रायपुर 21 नवंबर /  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा 20 नवंबर 2025 गुरुवार को देर रात  को (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम जारी किया गया है। जिसमें इस बार टॉप-10 में 2 लड़कियां और 8 लड़के शामिल हैं. वहीं पहला स्थान देवेश प्रसाद साहू ने प्राप्त किया है।

नवंबर 2024 में पीएससी ने 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद 26 से 29 जून तक मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 17 विभागों में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित कई पदों पर इसके माध्यम से भर्ती होगी। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी। मुख्य लिखित परीक्षा के परिणाम 31 अक्टूबर को जारी किए गए। पद से तीन गुना अधिक परीक्षार्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया जाता है। 

परिणाम जारी होते ही पीएससी की वेबसाइट क्रैश:

योग्स उम्मीदवारों की उपलब्धता के आधार पर 643 का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया। 10 नवंबर 2025 से प्रारंभ हुआ साक्षात्कार 20 नवंबर 2025 तक चलकर। बीते वर्षों की परंपरा का पालन करते हुए इंटरव्यू के अंतिम दिन 20 नवंबर गुरुवार को ही परिणाम घोषित कर दिए गए। देर शाम साक्षात्कार समाप्त होने के बाद से ही कैंडिडेट्स परिणामों का इंतजार कर रहे थे।  देर रात परिणाम वेबसाइट पर अपलोड होने के साथ ही पीएससी की वेबसाइट क्रैश हो गई। रिजल्ट डाउनलोड करने में ही अभ्यर्थियों को मशक्कत करनी पड़ी।

ऐसे लिया था फेसलेस इंटरव्यू:

पीएससी ने पिछले विवादों को देखते हुए इस बार फेसलेस इंटरव्यू लिया था। अर्थात साक्षात्कारकर्ताओं को यह नहीं पता था कि वे किस कैंडिडेट का इंटरव्यू ले रहे हैं। उनकी पहचान गुप्त रखी गई थी। नाम के स्थान पर उन्हें कोड नंबर दिए गए थे। सर्वाधिक 90 पद आबकारी सब इंस्पेक्टर के,  राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत डिप्टी कलेक्टर के 7 पदछग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक, सहायक संचालक (वित्त विभाग),  जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, और  सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग) सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग के पद ज्ञापित किए गए थे। इनमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक, उप पंजीयक, सहकारिता निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी और सहायक जेल अधीक्षक के पद शामिल थे। सर्वाधिक 90 पद आबकारी सब इंस्पेक्टर के हैं। डिप्टी कलेक्टर के 7 और डीएसपी के 21 पोस्ट समेत अलग-अलग पोस्ट शामिल हैं।

पिता का सपना पूरा करने क्लियर किया पीएससी: 
 
चौथे स्थान पर रहने वाले पोलेश्वर साहू की आंखें उस वक्त खुशी से नम हो गई, जब आधी रात उसका परिणाम आया। लेकिन उनके  मन में  ये एक अफसोस था कि काश पिताजी जीवित होते। पोलेश्वर मूलरूप से मुंगेली जिले के लोरमी के रहने वाले हैं। 2021 में उन्होंने अपने पिता लेखराम साहू को कोविड में खो दिया। उनके पिता वकील होने के साथ-साथ किसान भी थे। घर में आज तक कोई सरकारी अधिकारी नहीं बन सका था। पिता का सपना था कि उनके चार बेटों में से कोई एक कम से कम सरकारी नौकरी में हो। भिलाई के एक निजी इंजीनियरिंग महाविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई कर चुके पोलेश्वर पिता का सपना पूरा करने रायपुर आ गए। 

पिछले वर्ष मिली थी 212 रैंक:

यहां शिक्षक भूमिंदर सिंह ने उन्हें गाइड किया और इसके बाद वे सेल्फ स्टडी करने लगे। यह उनका चौथा अटैप्म था। पिछले वर्ष उन्हें 212 रैंक मिली थी। थोड़ी से अंकों से वे चयनित होने से छूट गए, लेकिन हार नहीं मानी और डटे रहे। 10 से 12 घंटे नालंदा परिसर सहित घर में पढ़ाई की और अपने दिवंगत पिता के सपने को पूरा किया। परिणाम आने के बाद मध्यरात्रि उन्होंने पहला फोन अपनी मां रुक्खमणी साहू को किया। बेटे की सफलता की खबर सुन वे भी रोने लगीं। पोलेश्वर अब अपने पद के माध्यम से सेवा का अपना संकल्प पूर्ण करना चाहते हैं।

असिस्टेंट इंजीनियर की छोड़ी सरकारी नौकरी:

रायपुर के डीडी नगर निवासी स्वप्निल वर्मा प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे हैं। नालंदा परिसर में एक साथ पढ़ाई करने वाले पोलेश्वर और स्वप्निल दोनों अच्छे दोस्त हैं. स्वप्निल ने असिस्टेंट इंजीनियर की सरकारी नौकरी छोड़ कर पीएससी की तैयारी की थी। ये फैसला उनके लिए कठिन था, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि किसी ऐसे पद पर जाएंगे जहां उनकी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल हो सके। इसलिए कड़ा फैसला लेते हुए 2020 में इस्तीफा दे दिया। यह उनका तीसरा अटैम्प था। इसके पहले के दो अटैप्म में वे प्रारंभिक परीक्षा में भी उत्तीर्ण नहीं हो सके थे। पिछले वर्ष केवल 2 अंकों से वे चूक गए, लेकिन लक्ष्य के प्रति दृढ़ता ऐसी रही कि परिणाम आने के बाद अगले ही दिन से फिर तैयारी में जुट गए। स्वप्निल पीएससी के जरिए आवंटित होने वाले पद के माध्यम से सेवा करने के साथ-साथ यूपीएससी की भी तैयारी करना चाहते हैं, ताकि सेवा का अपना दायरा बढ़ा सकें। उनके पिता तीजेंद्र वर्मा एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां अर्चना गृहणी हैं। गुरुवार मध्यरात्रि बाद से उनके यहां जश्न का महौल बना हुआ है।

टॉप-10

राज्य सेवा परीक्षा 2024 के जारी परिणाम के मुताबिक पहला स्थान देवेश प्रसाद साहू, दूसरा स्वप्निल वर्मा, तीसरा यशवंत देवांगन, चौथा पोलेश्वर साहू, पांचवां पारस शर्मा, छठवां संस्कृति पांडेय, सातवां अंकुश बनर्जी, आठवां  सृष्टि गुप्ता, और नौवां  प्रशांत वर्मा, वहीं सागर वर्मा ने दसवां स्थान प्राप्त किया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular