Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeकारोबारधान खरीदी की धीमी गति से परेशान किसानों ने आज छत्तीसगढ़ प्रगतिशील...

धान खरीदी की धीमी गति से परेशान किसानों ने आज छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आह्वान पर दमोदा, नगपुरा और बोरी के धान खरीदी केन्द्रों में एक साथ किया प्रदर्शन : कल गुरूवार को नदकट्ठी, नवागांव सहित अन्य खरीदी केंद्र में करेंगे प्रदर्शन… एड राजकुमार गुप्त l


दुर्ग 3 दिसंबर / धान खरीदी की धीमी गति से परेशान किसानों ने आज छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आह्वान पर दमोदा, नगपुरा और बोरी के धान खरीदी केन्द्रों में एक साथ प्रदर्शन किया जिससे धान खरीदी का कार्य आंशिक रूप से प्रभावित हुआ,

वर्तमान में शासन ने खरीदी को 8 सौ क्विंटल प्रतिदिन तक सीमित रखा गया है और इसी निर्धारित लिमिट के अनुसार ही किसानों को टोकन जारी किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन ने प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट को बढ़ाकर 3 हजार क्विंटल करने और रबी फसलों के लिए नगद ऋण, खाद और बीज तत्काल उपलब्ध कराने की मांग किया है,

कल 4 दिसंबर को ननकट्ठी चौक, नवागांव धान खरीदी केंद्र सहित अन्य स्थानों पर किसान प्रदर्शन करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular