दुर्ग 3 दिसंबर / धान खरीदी की धीमी गति से परेशान किसानों ने आज छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आह्वान पर दमोदा, नगपुरा और बोरी के धान खरीदी केन्द्रों में एक साथ प्रदर्शन किया जिससे धान खरीदी का कार्य आंशिक रूप से प्रभावित हुआ,

वर्तमान में शासन ने खरीदी को 8 सौ क्विंटल प्रतिदिन तक सीमित रखा गया है और इसी निर्धारित लिमिट के अनुसार ही किसानों को टोकन जारी किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन ने प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट को बढ़ाकर 3 हजार क्विंटल करने और रबी फसलों के लिए नगद ऋण, खाद और बीज तत्काल उपलब्ध कराने की मांग किया है,

कल 4 दिसंबर को ननकट्ठी चौक, नवागांव धान खरीदी केंद्र सहित अन्य स्थानों पर किसान प्रदर्शन करेंगे।









Views Today : 142
Total views : 102031