Friday, May 1, 2026
24.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogकांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जिला अध्यक्षों नियुक्ति के साथ ही जमीन पर...

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जिला अध्यक्षों नियुक्ति के साथ ही जमीन पर मजबूत पकड़ दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है, 6 दिसंबर को राजीव भवन में जिला अध्यक्षों की रखी गई है बैठक व पदभार ग्रहण समारोह ।

सी.जी.प्रतिमान न्यूज़:


रायपुर 6 दिसंबर / कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जिला अध्यक्षों नियुक्ति के साथ ही जमीन पर मजबूत पकड़ दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार 6 दिसंबर को राजीव भवन रायपुर में जिला अध्यक्षों की पदभार ग्रहण समारोह व बैठक रखी गई । हाल ही में पार्टी ने छत्तीसगढ प्रदेश के 41 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। नए नेतृत्व को संगठनात्मक दिशा और कामकाज की रणनीति समझाने के लिए जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग होगी, ट्रेनिंग दो चरणों में होगी। पहला सत्र राजनीतिक और संगठनात्मक शिक्षा और दूसरा सत्र रणनीति, प्रबंधन और तकनीकी कौशल पर केंद्रित रहेगा।


शपथ ग्रहण समारोह में दुर्ग जिले के कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गण

दुर्ग में शनिवार 6 दिसंबर को दुर्ग जिला अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग -ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष दुर्ग शहर धीरज बाकलीवाल एवं भिलाई शहर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को पदभार ग्रहण समारोह राजीव भवन दुर्ग में संपन्न हुआ.

पदभार ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज मुख्य रूप से उपस्थित रहे. जिन्होंने नवनिर्वाचित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्ग-ग्रामीण, दुर्ग शहर एवं भिलाई- शहर को पदग्रहण करवाए व हार्दिक बधाई एवं आशीर्वाद दिए.

दुर्ग जिले के नव न्युक्त अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व विधायक दुर्ग शहर अरुण बोरा, पूर्व विधायक दुर्ग- ग्रामीण प्रतिमा चंद्राकर, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव राजेंद्र साहू, महापौर भिलाई -तीन चरोदा नगर निगम निर्मल कोसरे, महापौर रिसाली शशि सिन्हा एवं दुर्ग जिले के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस गण उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular