Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeशिक्षाशासकीय महाविद्यालय जामुल में 10 दिसंबर बुधवार को मानव अधिकार दिवस का...

शासकीय महाविद्यालय जामुल में 10 दिसंबर बुधवार को मानव अधिकार दिवस का आयोजन.

जामुल / डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ एवं महिला उत्पीड़न निवारण समिति के द्वारा 10 दिसंबर बुधवार को मानव अधिकार दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. सिंह द्वारा इस दिवस के उद्देश्य तथा इस वर्ष की थीम दैनिक आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की तथा विद्यार्थियों से मानव अधिकार के प्रावधानों से संबंधित प्रश्न किया। इसके पश्चात राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक अध्यापक बलराज ताम्रकार द्वारा वर्तमान में युद्धग्रस्त परिपेक्ष में मानव अधिकार के उल्लंघन एवं उसकी प्रासंगिकता पर बच्चों को विस्तार से बताया एवं मानव अधिकार लागू करने हेतु भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार का उल्लेख है एवं उसकी क्रियान्वयन हेतु राष्ट्रीय एवं राजकीय स्तर पर मानव अधिकार के गठन को के गठन पर विचार रखा। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. रचना चौधरी ने छत्तीसगढ़ में मानव अधिकार की स्थिति महिलाओं की विशेष रूप से रेखांकित किया और बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं को बराबरी का दर्जा व समान अवसर उपलब्ध कराने हेतु शासन द्वारा बनाए गए विभिन्न कानून व नीतिगत फैसले व योजनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
अंत में महिला प्रकोष्ठ की सदस्य श्रीमती विनिता परगनिहा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में , डॉ शशि कश्यप, पी. हेमाराव
डॉ अंजू माला साहू, भुवनेश्वर साहू, डॉ अशोक कुमार यादव एवं कु. अंकिता गिरपूंजे का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular