
अहिवारा 25 दिसंबर / छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री एवं भारसाधक मंत्री एवं विधान सभा अध्यक्ष द्वारा 25 दिसंबर गुरुवार को प्रदेश के समस्त 115 नगरीय निकायों में नवनिर्मित अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण किया गया.

जिसके अंतर्गत 25 दिसंबर गुरुवार को नगर पालिका परिषद अहिवारा के वार्ड ०९ जन्मदिन पार्क के पास नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण कार्यक्रम अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा की मुख्य उपस्थिति में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अहिवारा अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा ,उपाध्यक्ष अशोक बाफना , मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पांडेय , उप अभियंता, पार्षदगण नपाप अहिवारा के अधिकारी-कर्मचारीगण साथ ही बीएसपी प्रबंधन से श्रीजमुलकर सांसद प्रतिनिधि व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, पालिका क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।








Views Today : 245
Total views : 102134