6 जनवरी भिलाई -3 / भारतीय जनता पार्टी, भिलाई जिला के भिलाई-3 मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा की परिचयात्मक बैठक 6 जनवरी 2026 मंगलवार को सिरसा गेट रुक्मणी पैलेस में आयोजित की गई. जिसमे प्रमुख रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा नवनियुक्त भिलाई जिला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल व महामंत्री विनय सेन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, कार्यक्रम में मुख्य अतिथिके रूप में अहिवाहरा विधायक राज महंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा व ,कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वरूण यादव ने किया, एवं विशेष अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, प्रेमलाल साहू , राधेश्याम वर्मा ,विपिन चंद्राकर, तुलसी ध्रुव, बालमुकुंद वर्मा रहे.
मंडल महामंत्री समीर अग्रवाल द्वारा मंच संचालन किया गया,

कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी से प्रभावित होकर युवा साथियों ने जिला अध्यक्ष सौरभ के सामने भाजपा में प्रवेश किया व अपने उद्बोधन में उन्होंने आने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर युवाओं को मार्गदर्शन दिया , वही जिला महामंत्री विनय सेन ने युवाओं को बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष के साथ मिलकर बूथ लेवल तक कार्य करने व अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर जनता के बीच में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया l

कार्यकम में विशेष रूप से शुभम चिंचूलकर,राकेश बंछोर,संदीप पाली,अजय साहू,महेंद्र साहू,गगन चंद्राकर,हर्षित साहू,दीप पटेल,शशिकांत तिवारी,राजेश यादव,आशीष वर्मा,रोशन वर्मा,आकाश वर्मा,अभिषेक शर्मा,अर्पणा मुखर्जी,गीता वर्मा,शिवा यादव, सम्यक तिवारी,साहिल,गौरव टांडी,महेश तिवारी,प्रेम यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे








Views Today : 159
Total views : 102048