जामुल / सार्वजनिक शीतला मंदिर आनंद धाम जामुल में नगर पालिका के अध्यक्ष निधि से स्वीकृत पांच लाख रूपए लागत की राशि से शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर एवं नगर पालिका के इंजीनियर सचिन भागवत उपस्थित रहे l
अतिथियों का भव्य स्वागत मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक शीतला मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने शीतला मंदिर आनंद धाम प्रांगण के सौंदर्याकरण की भूरी भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि चंदन गुप्ता संरक्षक शीतला मंदिर समिति ने मंदिर के क्रमशः विकास से अतिथियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शीतला मंदिर समिति के संचालक तुलसी निर्मलकर, होमी छाबड़ा, ओंकार निर्मलकर, कमलेश साहू, जोहन यादव, चैन यादव, भगवती देशमुख, दुर्गा पटेल -बैगा, मुकेश शर्मा, पुनाराम निषाद, पप्पू साहू, सन्नी गुप्ता, गज्जू साहू, राजू साहू, प्रशांत कश्यप, संजय शर्मा, प्रिया गुप्ता, भुपेन्द निर्मलकर, मंजीत छाबड़ा, नितिन हिरवानी, रानू साहू, मधु वर्मा, गणेशिया ठाकुर, निशा निर्मलकर आदि ग्राम के श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मन्नू यादव द्वारा किया गया।








Views Today : 150
Total views : 102039