Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeक्राइमदुर्ग जिले के पुलिस अफसरों का बदला प्रभार, क्राइम विभाग दिलीप व...

दुर्ग जिले के पुलिस अफसरों का बदला प्रभार, क्राइम विभाग दिलीप व तनुप्रिया को सौंपा जन सूचना की जिम्मेदारी..

सीजी प्रतिमान न्यूज़:

दुर्ग / एसएसपी विजय अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों को थाना, पुलिस चौकी का पर्यवेक्षण और अन्य कार्यों की अग्रिम आदेश तक जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशासनिक कसावट के लिए यह आदेश जारी किया गया है। इसमें सीएसपी दुर्ग हर्षित मेहर को दुर्ग कोतवाली, पद्मनाभपुर, मोहन नगर, पुलगांव, जेवरा- सिरसा, नगपुरा, अंजोरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी को भिलाई नगर, भिलाई भठ्ठी, सुपेला, स्मृति नगर, वैशाली नगर को प्रभार दिया गया है।

डीएसपी भारती मरकाम को नेवई, छावनी की जिम्मेदारी दी गई है। सीएसपी प्रशांत कुमार सिंह पैकरा को छावनी, जामुल, पुरानी- भिलाई, कुम्हारी, खुर्सीपार का प्रभारी दिया गया है। डीएसपी अपराध यदुमणि सिदार को साइबर सेल, एसीसीयू दुर्ग, आईटीएमएस की मनीटरिंग का प्रभार दिया गया है। डीएसपी अजाक/क्राइम दिलीप सिंह सिसोदिया को डीसीबी, अजाक, डीसीआरबी का प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार एसडीओपी पाटन अनूप लकड़ा को पाटन, उतई, मचांदुर, रानीतराई, अमलेश्वर, जामगांव (आर), अंडा की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीओपी धमधा डीएसपी चित्रा वर्मा को बोरी, धमधा, नंदिनी नगर, लिटिया सेमरिया, डीएसपी मुख्यालय तनुप्रिया ठाकुर को जनसूचना अधिकारी, दोषमुक्त प्रकरण समीक्षा, उच्च न्यायालय के नोडल अधिकारी, गंभीर अपराधों के ट्रॉयल की मॉनिटरिंग, पुलिस लाइन डीएसपी रक्षित केन्द्र दुर्ग का पर्यवेक्षण कार्य, डीएसपी भारती मरकाम को आईयूसीएंडडब्लू, महिला थाना, महिला सेल, परिवार परामर्श केन्द्र जिला दुर्ग, डीएसपी आकर्षी कश्यप कोआईयूसीएंडडब्लू, ट्रैफिक डीएसपी सदानंद परिवार परामर्श केन्द्र जिला दुर्ग, विंध्यराज को ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है। एएसपी शहर सुखनंद राठौर को पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला विशेष शाखा, अपराध, साइबर सेल जिला पुलिस दुर्ग के सत्कार शिष्टाचार अधिकारी एसपी ग्रामीण मणि शंकरचंद्रा को एसपी कार्यालय की शाखाएं रक्षित केंद्र आदि संभालेंगे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular