Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeक्राइमभिलाई - हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिसकोल कंपनी प्लांट में शनिवार...

भिलाई – हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिसकोल कंपनी प्लांट में शनिवार को सुबह दर्दनाक हादसे में एक श्रमिक की मौत..

सी जी प्रतिमान न्यूज जामुल/ दुर्ग जिले के भिलाई – हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिसकोल कंपनी के प्लांट में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। क्रेन ऑपरेट करते वक्त हुए इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान जामुल गणेश नगर वार्ड -5 निवासी लेखराम कौशल (35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि लेखराम सुबह अपनी नियमित ड्यूटी पर मौजूद था और ओवरहेड क्रेन की मदद से भारी लोहे के प्लेट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक क्रेन को लेखराम खुद ही ऑपरेट कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और लोहे के प्लेट स्लिप होकर सीधे उसके ऊपर गिर पड़े। प्लेट का वजन बेहद भारी होने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही या तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। भिलाई-3 पुलिस के अनुसार, सुबह हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular