भिलाई / चौरसिया समाज कल्याण एवं विकास समिति, भिलाई नगर द्वारा वार्षिक सम्मेलन, युवक-युवती परिचय व पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन 25जनवरी 2026 रविवार को गजानन मंदिर, हुडको भिलाई में संपन्न हुआ.I
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दुर्ग, भिलाई, चरोदा, रायपुर, राजनांदगांव, अभनपुर, डौंडी-लोहरा व आसपास के क्षेत्र से स्वजातीय बंधु (चौरसिया, बरई, पंसारी, तंबोली, महोबिया,थवाईत कुमरावत, जायसवाल, मंडल ) पधारे I
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र यादव सचिव कांग्रेस कमेटी का स्वागत समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार चौरसिया द्वारा पुष्प गुच्छ, माल्यार्पण, शाल श्री फल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया और इसके पश्चात् मुख्य अतिथि श्री यादव के करकमलों से चौरसिया समाज भिलाई की “पत्रिका शहनाई -2026” का विमोचन हुआ l
पत्रिका के प्रधान सम्पादक एस. के. चौरसिया की उपस्थिति मे और महिला समिति की प्रभारी श्रीमती रीता चौरसिया, संरक्षक श्रीमती डॉली मुंशी चौरसिया अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गुप्ता चौरसिया, संरक्षक श्रीमती स्वर्ण लता चौरसिया, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती आभा चौरसिया, महासचिव श्रीमती गीता चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष रामदयाल चौरसिया, भिलाई समिति के उपाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया, हरिप्रसाद चौरसिया, महासचिव उमेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार चौरसिया (जामुल), किशोर कुमार चौरसिया, सचिव दीपक चौरसिया(नेहरू नगर), राजेश चौरसिया (सेक्टर-1), अनिल चौरसिया (बोरसी-दुर्ग), देवेश चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष जय राम चौरसिया व अन्य पदाधिकारी और सक्रिय सहयोगी सदस्यों की काफी संख्या में मौजूदगी में संपन्न हुआl
इस अवसर पर चौरसिया समाज के अध्यक्ष ने एक मांग पत्र, भवन निर्माण हेतु मुख्य अतिथि श्री यादव को सौपा गया l
संस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारीय राजेश कुमार चौरसिया आर्किटेक्ट इंजीनियर के निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गीता चौरसिया व श्रीमती पूर्वी चौरसिया ने किया. राजेश कुमार चौरसिया (आर्किटेक्टइंजीनियर) , रवि शंकर चौरसिया व श्रीमती डॉली मुन्शी चौरसिया ने जोश भरे देश भक्ति गीत गाए…इनके मधुर गानों पर लोग झूम उठे I
रायपुर से चौरसिया वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक प्रोफेसर वीरेंद्र चौरसिया, संदीप चौरसिया ( अध्यक्ष), महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती गीता चौरसिया, श्रीमती रश्मि चौरसिया संरक्षक राजेश चौरसिया, बृजेश चौरसिया, लक्ष्मण चौरसिया, सुशील चौरसिया आदि ने मंच में अपने उद्बोधन दिए l
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में इंद्र जीत सिंह ज़न कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं हेवी ट्रांसपोर्ट कंपनी भिलाई के डायरेक्टर उपस्थित रहे l कार्यक्रम के विशेष अतिथि का स्वागत समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार चौरसिया द्वारा पुष्प गुच्छ, माल्यार्पण, शाल श्री फल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया l
कार्यक्रम में युवक-युवती परिचय व स्वजातीय बन्धुओ का परस्पर परिचय सम्मेलन हुआ l
बच्चों के लिए आयोजित किए गए ड्रॉइंग प्रतियोगिता में ओम-केश्वर मोदी चौरसिया को प्रथम पुरस्कार, मानस चौरसिया को द्वितीय पुरूस्कार, तृतीय सूर्यांश चौरसिया और सांत्वना पुरस्कार कु. आराध्या चौरसिया को दिया गया l
एवं कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा निकाला गया जिसमें श्रीमती गीता चौरसिया को प्रथम, श्रीमती मधु चौरसिया को द्वितीय, सुजीत चौरसिया को तृतीय पुरूस्कार प्राप्त हुआ .I
क्विज कंपटीशन और रोचक प्रश्न पूछकर श्रीमती पूर्वी चौरसिया और श्रीमती गीता चौरसिया ने उपस्थित जनो का ध्यान आकर्षित किया व सेवानिवृत सदस्य, वरिष्ठ सदस्य तथा प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को मोमेंटो व उपहार देकर सम्मानित किया गया ँ.I
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से समिति के सभी सदस्यों ने काफी मेहनत की है l लिरधन प्रसाद चौरसिया, विनोद चौरसिया, दीपक चौरसिया ( कोहका) अरुण चौरसिया ने काफी दौड़ भाग की है I
भिलाई की दोनों समितियों चौरसिया समाज कल्याण एवं विकास समिति भिलाई नगर और चौरसिया महिला समिति भिलाई के परस्पर पूर्ण सहयोग, आपसी तालमेल काफी सराहनीय रहा l
*कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व अध्यक्ष रामदयाल चौरसिया, रवि शंकर चौरसिया, आनंद चौरसिया, समिति के उपाध्यक्ष राधेश्याम , और महासचिव उमेश आदि के कार्य विशेष सराहनीय रहा l








Views Today : 245
Total views : 102134