जामुल / सान्दीपनि बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर जामुल का वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन लीला चौक जामुल में किया गया ।
इस सम्मेलन का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सतीश साहू, विधायक प्रतिनिधि अहिवारा, एवं अध्यक्षता ईश्वर सिंह ठाकुर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जामुल, अति विशिष्ट अतिथि दिलेश्वर सह विभाग कार्यवाह, दुर्ग विभाग, हरिश्चन्द्र साहू , विभाग समन्वयक दुर्ग, मनीष बुजसिया अध्यक्ष सान्दीपनि बाल कल्याण समिति जामुल, प्रशांत गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा जामुल, चंद्रकांत मांडले और यशवंत सिंह ठाकुर सचिव सरस्वती शिशु मंदिर जामुल के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।

अतिथियों द्वारा मां भारती , प्रणवाक्षर, माँ सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया । अतिथियों का स्वागत विद्यालय के सचिव द्वारा श्रीफल, साल और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया गया । विद्यालय के शिशु भारती के भैया बहनों गुलशन यादव, वेदप्रकाश ठाकुर, धनेंद्र सोनगढ़, नम्रता साहू, रुपाली सिन्हा द्वारा पुष्पहार से किया गया ।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर एक ऐसी संस्था है जहां शिक्षा ज्ञान चरित्र और भारतीयता को बताने के लिए भैया बहनों में संस्कार दिया जाता है और एक सच्चा राष्ट्रभक्त तैयार किया जाता है । इनके सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय की गतिविधियों द्वारा भैया बहनों को सिखाया जाता है और इन गतिविधि के अलावा पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाती है अन्य विद्यालय के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर समाज में अपना अलग पहचान छोड़ता है इसलिए आप नगर के लोगों से अनुरोध करता हूं ऐसे विद्यालय में अपने बच्चों को प्रवेश दिलवाना चाहिए.

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि यह एक ऐसी संस्था है जहां संस्कृत शिक्षा जो हमारा पौराणिक पहचान है क्लास नर्सरी से ही इसका शिक्षण प्रदान किया जाता है इसके अलावा अन्य गतिविधियों में भी यहां के भैया बहन आगे रहते हैं नगर का एक ऐसी संस्था है जहां अपनी अलग पहचान बनाकर रखी है यह विद्यालय पूरे भारतवर्ष में लगभग 30 हजार संचालित है । तत्पश्चात अति विशिष्ट अतिथि दिलेश्वर उमरे ने अपने उद्बोधन में कहा समाज में पांच परिवर्तन की आवश्यकता है यह परिवर्तन हम सबको अपने जीवन में करना चाहिए जिस से एक सच्चा राष्ट्रभक्त और सच्चा इंसान बन कर हम देश की सेवा कर सके कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, समरसता, पर्यावरण पर सारगर्भित विचार प्रदान किया । तथा विद्यालय का प्रस्तावना यशवंत सिंह ठाकुर, सचिव सरस्वती शिशु मंदिर ने रखा इसके पश्चात जो भैया बहन प्रथम द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण किया है उन्हें प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मान किया गया ।

भैया बहनों द्वारा वार्षिक स्नेह सम्मेलन में शारीरिक, योग प्रदर्शन तथा अनेक प्रेरणादाई नाटक, छत्तीसगढ़ के राज्यगीत,वंदेमातरम,कर्मा, ददरिया कथक, पंथी नृत्य, लोक नृत्य राउत नाच, बारहमासी गीत, बस्तरिया गीत, भांगड़ा, आदि का सुंदर प्रस्तुति भैया बहनों द्वारा किया गया । इस सभी कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पारसमणी शर्मा बहन नम्रता साहू और आशा ठाकुर कृष्णा वर्मा, अनुराधा शर्मा पलक शर्मा , प्रियंका सिंह, राधा साहू, भावना यादव, सुरेखा पटेल, ललीता निषाद, सोनम वैष्णव, माधवी पटेल, निश सोनवानी द्वारा किया गया ।
विद्यालय परिवार के सभी सरस्यों ने कार्यक्रम के समापन कल्याण मंत्र के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया ।








Views Today : 197
Total views : 102086