नक्सलवाद समाप्ति के डेडलाइन पर अहम बैठक:
4 फरवरी रायपुर : नक्सलवाद समाप्ति के डेडलाइन पर चर्चा के लिए आज अहम बैठक होने जा रही है. वहीं 7 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आएंगे. बता दें कि नक्सलवाद को लेकर छग में हाई लेवल बैठक करेंगे. साथ ही 31 मार्च की डेडलाइन को लेकर चर्चा होगी. इस बैठक में सीएम साय, गृहमंत्री विजय शर्मा मौजूद रहेंगे, इसके साथ डीजीपी, आईजी समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद होंगे, और अमित शाह बस्तर पंडुम कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.

CM के निर्देश पर 2 दिन बढ़ी धान खरीदी:
CM विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में धान खरीदी को 2 दिन और बढ़ा दी है. जिससे 5 और 6 फरवरी को धान खरीदी फिर होगी, इस दौरान 3 श्रेणियों के किसान अपना धान बेच सकेंगे. बता दें कि 10 जनवरी के बाद टोकन आवेदन लेकिन सत्यापन नहीं हुआ था, ऐसे में 10 जनवरी के बाद आवेदन फिर सत्यापन में धान मिला, और 28, 29, 30 जनवरी को टोकन प्राप्तकर्ता किसान बेच सकेंगे.








Views Today : 197
Total views : 102086