आदर्श कर्मा शिक्षण समिति जामुल में वार्षिक उत्सव..
जामुल / आदर्श कर्मा शिक्षण समिति द्वारा नगर पालिका जामुल वार्ड -18 में संचालित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कुल में वार्षिक उत्सव व रंगारंग कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ l कक्षा पहली से आठवी कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थीयों का पिछले वर्ष की वर्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा उन बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शाला के वार्षिक उत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें स्वागत गीत, राज्य गीत, सरस्वती वंदन एवं सामूहिक डांस आदि प्रमुख रहे l छत्तीसगढ़ की विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं पर स्कुली बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुत दी गई l
इस आयोजन में अतिथि के रूप में शामिल जामुल नगर की पूर्व पालिका अध्यक्ष व पार्षद सरोजनी चन्द्राकर ने अपने उद्बोधन कहा कि ऐसे आयोजन से छोटे छोटे बच्चो की प्रतिभा उभरकर सामने आती है और बच्चों ने साल भर में शाला में क्या क्या सीखा इसकी जानकारी पालकों को भी होता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रुप से नगर पालिका जामुल वार्ड 7 पार्षद अश्वनी लेखराम साहू, जामुल नगर साहू समाज अध्यक्ष जनक राम साहू , शाला अध्यक्ष सन्तूराम साहू, संरक्षक जे.आर साहू. परदेशीराम साहू, उमेशचन्द्र साहू, गिरधारी लाल साहू , डी. एस साहू, कौशल साहू, केदार राम साहू व शाला की प्राचार्या तथा शिक्षक -शिक्षिकाएं, पालक गण एवं वार्ड वासीयों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का प्रोत्साहान बढाये।








Views Today : 149
Total views : 102038