कोरिया महोत्सव का शुभारंभ आज…
बैकुण्ठपुर 17 फरवरी / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर बैकुण्ठपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे सरगुजा विकास प्राधिकरण की अहम बैठक लेंगे, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे और कोरिया महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम:
10:15 बजे – सर्किट हाउस, बैकुण्ठपुर से कार द्वारा प्रस्थान
10:25 बजे – ओडगी नाका आगमन
10:45 बजे – ओडगी नाका से प्रस्थान
10:55 बजे – जिला पंचायत परिसर पहुंचना
सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक
11:00 बजे से 12:20 बजे तक – जिला पंचायत परिसर में बैठक
क्षेत्रीय विकास योजनाओं की समीक्षा और दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
लोकार्पण, शिलान्यास और महोत्सव शुभारंभ:
12:30 बजे – रामानुज हाईस्कूल ग्राउंड पहुंचेंगे
12:30 से 2:10 बजे तक – विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
2:10 बजे – कोरिया महोत्सव का शुभारंभ
रायपुर वापसी कार्यक्रम:
2:20 बजे – पुलिस लाइन ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान
3:20 बजे – पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर आगमन
3:30 बजे – मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे
4:30 बजे – भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला में आरक्षित कार्यक्रम
5:15 बजे – पुनः मुख्यमंत्री निवास वापसी
प्रशासनिक तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम:
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं और सभी व्यवस्थाएं अंतिम रूप ले चुकी हैं।








Views Today : 149
Total views : 102038