Friday, May 1, 2026
33.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogशासकीय महाविद्यालय जामुल में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं अंतिम वर्ष के छात्रों...

शासकीय महाविद्यालय जामुल में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं अंतिम वर्ष के छात्रों का विदाई सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न..


सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : जामुल / डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के विदाई सम्मान समारोह का आयोजन 20 फरवरी शुक्रवार को बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका जामुल ईश्वर सिंह ठाकुर , अदानी CSR क्लस्टर हैड एसीसी जामुल सीमेन्ट वर्क्स जमील अख्तर खान, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अनुसार पाठ्यक्रम शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के अंतर्गत महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने मंच पर अपने अनुभव साझा किए तथा महाविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

कनिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों की प्रस्तुति दी गई जिससे वातावरण भावुक एवं उल्लासपूर्ण हो उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईश्वर सिंह ठाकुर ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अर्चिता सिंह एवं बी.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ईशा साहू के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष सी.एम.ए डॉ. शशि कश्यप के द्वारा किया किया ।

समारोह में प्रमुख रूप से महाविद्यालय के जन भागीदारी समिति के सदस्य अश्विनी यादव, राजेश यादव व महाविद्यालय के प्राध्यापकगण बलराज ताम्रकर, गजेन्द्र कश्यप, डॉ भावना माहुले, डॉ रमेश मेश्रम, संजय परगनिहा, डॉ रचना चोधरी, पी हेमा राव, डॉ अन्जुमाला, डॉ अशोक यादव, भुनेश्वर साहू आदि एवं डॉ. मनराखनलाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular