Friday, May 1, 2026
33.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeBlogप्रधानमंत्री मोदी के नाम छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन का खुला पत्र...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन का खुला पत्र : एड राजकुमार गुप्त,संयोजक- छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन

एड राजकुमार गुप्त

शून्य टैरिफ पर अमेरिका से कृषि और डेयरी उत्पादों के आयात पर रोक लगाने और डील रद्द करने की मांग

दुर्ग 22 फरवरी / छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नाम खुला पत्र जारी किया है जिसमें अमेरिका के साथ ट्रेड डील को तत्काल रद्द करने का आग्रह किया गया है
पत्र में किसान संगठन ने कहा है कि शून्य टैरिफ पर अमेरिका से कृषि और डेयरी उत्पाद करने से भारत के किसान और दुग्ध उत्पादक किसान प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पायेंगे और बर्बाद हो जायेंगे, पत्र में आगे कहा गया है कि डील गैरबराबरी का समझौता है भारत से अमेरिका निर्यात होने वाले सामानों पर 18% टैरिफ और भारत आयात होने वाले सामानों और उत्पादों पर कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है,
डील के खिलाफ प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि कोर्ट ने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा टैरिफ बढ़ाने संबंधी आदेश को यह कहते हुए कहते हुए खारिज कर दिया है कि उन्हें ऐसा करने का अधिकार नहीं है, कोर्ट के आदेश के बाद स्थिति बदल गई है जिसमें अमेरिका भारत से आयात होने वाले सामानों पर पुर्व की भांति मात्र 3% टैरिफ ही ले सकता है, डील में भारत ने स्वीकार किया है कि भारत में अमेरिका से आयात होने वाले सामानों पर कोई टैरिफ नहीं लगाया जायेगा इस प्रकार आपसी व्यापार असंतुलित और एकतरफा हो गया है
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में आगे कहा है कि शून्य टैरिफ का लाभ उठाकर अमेरिका भारत के बाजार को कृषि उपजों और डेयरी उत्पादों से पाट देगा जिसका खामियाजा देश के किसानों को भुगतना पड़ेगा, किसान और किसानी दोनों बर्बाद हो जायेंगे,
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन ने प्रधानमंत्री मोदी जी से आग्रह किया है कि भारत में किसानों और किसानी के हितों की रक्षा करने के लिए ट्रेड डील को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और डील से पहले की स्थिति स्थापित किया जाये

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular