
दुर्ग / दुर्ग जिले के दुर्ग ब्लॉक के ग्राम समोदा (जेवरा चौकी के अंतर्गत) में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष के खेत में प्रतिबंधित अफीम की खेती किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। भाजपा सरकार के संरक्षण के बिना क्षेत्र में इतनी बड़ी अवैध गतिविधि संभव ही नहीं है। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल 07 मार्च शनिवार को प्रातः 9:30 बजे ग्राम समोदा पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेंगे और स्थल का निरीक्षण करेंगे, श्री बघेल के साथ में विशेष रुप से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग – ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर उपस्थित रहेंगे ।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग – ग्रामीण महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी पालेश्वर ठाकुर ने क्षेत्र के समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे l








Views Today : 312
Total views : 102446