

दुर्ग 6 मार्च / जिले में ज्वार -भुट्टे की फसल के बीच अफीम की खेती, छिपाकर उगाई गई अफीम, एक संदिग्ध पकड़ाया, पुलिस जांच में जुटी है l

दुर्ग में अफीम की चोरी-छिपे खेती पकड़ी गई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के दुर्ग ब्लॉक में अफीम की चोरी-छिपे खेती करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर डेढ़ एकड़ में अफीम की फसल कब्जे में ले ली। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह मामला जेवरा सिरसा चौकी के दुर्ग ब्लॉक के समोदा गांव का है।








Views Today : 296
Total views : 102430