
सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : पन्ना लाल यादव
जामुल : भिलाई नगर 28 मार्च /आरोपी द्वारा प्रार्थी को जान से मारने की नियत से कार चढ़ाने का प्रयास हाउसिंग बोर्ड भिलाईआम्रपाली वनांचल सिटी क्षेत्र में 5-6 वाहनों को ठोकर मारकर किया क्षतिग्रस्त जामुल पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आरोपी गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध धारा 109(1) बीएनएस के तहत कार्यवाही


प्रार्थी मंजीत सिंह, निवासी हाउसिंग बोर्ड आम्रपाली वनांचल सिटी भिलाई द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि रात्रि करीब 02:30 बजे आरोपी लखन साहू कोहका निवासी द्वारा कॉलोनी में खड़ी प्रार्थी की स्कार्पियो वाहन CG 04 NR 9009 को चालू कर आसपास खड़ी अन्य वाहनों को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त किया गया।

प्रार्थी द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर आरोपी द्वारा प्रार्थी को जान से मारने की नियत से वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया, किन्तु प्रार्थी के हट जाने से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रकरण में थाना जामुल में अपराध क्रमांक 192/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया l
उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सउनि अजय सिंह, आरक्षक महात्मा साहू, तोषण चन्द्राकर, अतुल सिंह, चंदन सिंह एवं संतोष की भूमिका विशेष रही।








Views Today : 1
Total views : 102135