
जामुल 28 मार्च / नगर पालिका जामुल क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी है। क्षेत्र के विकास यात्रा में पार्षद निधि से वार्ड क्र. 20 सुरडुंग में सार्वजनिक मंच निर्माण हेतु भूमि पूजन नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने किया l
भूमि पूजन अवसर पर नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि जामुल नगर पालिका क्षेत्र में बहुत सारे मूलभूत के विकास कार्य हो रहे हैं। लगभग सभी वार्डों में वार्ड पार्षद के सहमति एवं आम जनता के मांग अनुसार कार्य कराया जा रहा है और आगे भी नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य होगा उसके लिए निविदा किया जा चुका है। शासकीय प्रक्रिया के बाद और भी विकास कार्य पूरे क्षेत्र में शीघ्र ही प्रारंभ होगा। नपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि जो भूमि पूजन किया जा रहा है। यहाँ पर पार्षद निधि से 2 लाख 50 हजार रुपए के लागत की सार्वजनिक मंच निर्माण होगा।

मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि जामुल एवं जामुल नगर पालिका क्षेत्र सुरडुंग में आप सबके मंशानुरूप ही कार्य होगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद शांति टंडन पार्षद अहिल्या वर्मा , नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विशेश्वर वर्मा, सुरडुंग के वरिष्ठ नागरिक आत्मा राम वर्मा, धनेश दिवाकर, तुलाराम टंडन, भवर सिंह, छोटू महराज, संजय मढ़रिया, प्रकाश साहू, जमुना बाई, हिरौंदी बाई, प्रदीप, संदीप कोसरे, इंदरौतिन बाई, अमृत कोसरे, करूणा गायकवाड़, महेन्द्र, पन्ना लाल साहू, सीता राम साहू आदि नागरिक गण विशेष रुप से उपस्थित रहे ।








Views Today : 245
Total views : 102134