Thursday, April 30, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogनवाचार के साथ भाजपा अहिवारा मंडल ने मनाया भारतीय जनता पार्टी का...

नवाचार के साथ भाजपा अहिवारा मंडल ने मनाया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस..


सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ :

नंदनी : अहिवारा / भारतीय जनता पार्टी अहिवारा मंडल में भाजपा का स्थापना दिवस पून: मंगलवार 7 अप्रैल को बडे धुमधाम से नगर पालिका वार्ड -9 मे स्थित अटल परिषर में अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रतिमा में माल्यार्पण कर व 501 दिये जलाकर आतिशवाजी के साथ, श्री हनुमान चालिसा का पाठ कर एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा शरबत एवं प्रसादी का वितरण कर मनाया l कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि दो माह पूर्व 200 युनिट नंदनी नगर निवासी स्व सुखदेव और उनके तीन वर्षीय पुत्र का सड़क हादसे में निधन हो गया, उनके दो बेटी जो स्थानिय डीएव्ही पब्लिक स्कुल में अध्यन रत है। उनके फिस जमा नही होने के कारण बच्चीयों के आगे की पढाई में परेशानी (रुकावट ) आ रही थी।

जिसे अहिवारा मंडल भाजपा के समस्त पदाधिकरीयों ने मिलकर एकचालीस हजार रुपये (41 हजार )आपस में संग्रह कर दोनों बालिकाओं का 1 साल का फिस जमा कर उन बच्चियों के पढ़ाई में मदद की l भाजपा के स्थापना दिवस के दूसरे दिन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि के रुप में डोमन लाल कोर्सेवाडा विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसुचित जाति विकास प्रधिकरण थे. जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका प्रयास और सबका विश्वास – सबका विकास को लेकर कार्य कर रही है l
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राकेश पांडे अध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग छत्तीसगढ़ शासन ने अपने उद्बोधन में अहिवारा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की सोच “बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ” की बात को चरितार्थ कर दिखाया l
कार्यक्रम के विशेष अतिथि भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा की सरकार ने देश से नक्सलवाद को समाप्त कर नक्सलियों को उन्हे समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है l
विशेष अतिथि रवि शंकर सिंह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो अपने विचारधारा को लेकर चलती है, जिससे भारत 2047 में विकसित भारत की ओर अग्रसर है l
भिलाई जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष नपाप अहिवारा नटवर लाल ताम्रकार ने अपने उद्बोधन में कहां की अटल परिसर एक परिसर ही नहीं प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं का मंदिर है, यह परिसर हमारा अभिमान है हमारा सम्मान है.


कार्यक्रम में विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण डोमन लाल कोर्सेवाडा, राकेश पांडे अध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग छत्तीसगढ़ शासन, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, रवि शंकर सिंह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पद्मश्री उषा बारले , भिलाई जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका अहिवारा नटवरलाल ताम्रकार, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष अहिवारा रामजी निर्मलकर, जिला सदस्य राजू खान, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष स्विटी कौशिक, मंडल महामंत्री निर्भय मिश्रा शुभम ताम्रकार कार्यक्रम के संयोजक विकास जैन, रमन साहू, बरसन नौरंगे, शेखर साहू, साहिल खान, मंडल उपाध्यक्ष नंदकुमार यादव, लोकेश्वरी साहू, मंडल महामंत्री प्रजेश उमरे, प्रदेश युवा कार्यकारिणी सदस्य आनंद ताम्रकार नागरिक कल्याण महाविद्यालय विकास समिति अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ममता जंघेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संध्या नायक महामंत्री शोभा शर्मा, किरण सोनी, पार्षद अनुज साहू, शिवनारायण अग्रवाल, मीना जोशी पूर्व मंडल अध्यक्ष व पार्षद ईश्वर शर्मा, लक्ष्मण क्षत्रिय, भूपेन्दर सिंह, कृषक सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पवन जैन, विक्रम सिंह साहू, हरीश राठौर, उभेय कुमार मिश्रा, शारदा भट्ट, सोमदत्त सोनी , नगर भाजपा अध्यक्ष विनोद गंधर्व एवं महंत लीलाधर दास सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया l

कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा द्वारा किया गया l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular