Thursday, April 30, 2026
27.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogजामुल नगर पालिका कार्यालय में क्षेत्र की मुलभुत समस्याओं की मांग को...

जामुल नगर पालिका कार्यालय में क्षेत्र की मुलभुत समस्याओं की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं घेराव..


सी.जी. प्रतिमान न्यूज :

जामुल / 10 अप्रैल शुक्रवार को नगर पालिका जामुल कार्यालय का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग -ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में जामुल नगर पालिका क्षेत्र के समस्त वार्डों की मूलभूत समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं घेराव का कार्यक्रम रखा गया है l

जिसमें क्षेत्र की मुख्य समस्याएं जैसे पेयजल की गंभीर समस्या, नाली सफाई की समस्या वार्डों में मच्छरों का बढ़ता आतंक, पेंशन भुगतान में अनियमितता, आवास की किस्तों का समय पर भुगतान नहीं होना , पट्टा नवीनीकरण में देरी एवं डेरहा-लकड़ी टाल से नहर पुल तक सड़क मरम्मत आदि जैसे जनहित की मांगों को लेकर एक दिवसीय आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

अतः ब्लॉक कांग्रेस जामुल के समस्त पदाधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों, पार्षद गण व छाया पार्षद गण तथा सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से जामुल ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलेश साहू ने आग्रह किया है कि सवेरे 10:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular