



सीजी प्रतिमान न्यूज : रायपुर 9 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में हाल ही में घटी एक चिंताजनक घटना ने पूरे जनसंपर्क विभाग को झकझोर दिया है। विभाग के अपर संचालक संजय तिवारी के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने गाली-गलौज, हाथापाई और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी हरकतें कीं। यही नहीं, खुलेआम धमकी भी दी गई।
संघ की तीखी प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने इस घटना की कठोर शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे एक ‘पूर्वनियोजित हमला’ बताते हुए कहा —
“यह केवल संजीव तिवारी पर हमला नहीं है, बल्कि पूरे विभाग की प्रतिष्ठा को कुचलने की कोशिश है।”
संघ की मांगें
घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाए
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कठोर धाराओं में केस दर्ज किया जाए
सरकारी दफ्तर में घुसकर हमला करने वालों को गिरफ्तार किया जाए
जनसंपर्क अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा और संरक्षण दिया जाए
मुख्यमंत्री से अपील और चेतावनी
संघ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जो स्वयं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी मंत्री भी हैं, से तत्काल संज्ञान लेने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संघ ने चेतावनी दी है कि “राज्यभर के जनसंपर्क अधिकारी आंदोलन को मजबूर होंगे।”









Views Today : 150
Total views : 102039