Thursday, April 30, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeBlogदेवांगन समाज जामुल इकाई की हुई बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला...

देवांगन समाज जामुल इकाई की हुई बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह, सगाई कार्यक्रम एवं युवक–युवती परिचय सम्मेलन पर विस्तार पूर्वक की गई चर्चा ।

जिला आयोजन में उपस्थित रहेंगे समस्त देवांगन समाज जामुल मंडल

जामुल। 04 नवम्बर मंगलवार को देवांगन समाज जामुल इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह, सगाई कार्यक्रम एवं युवक–युवती परिचय सम्मेलन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में शिवपुरी जामुल से प्राप्त आवेदन पर विचार-विमर्श किया गया। इकाई द्वारा समाज के उपयोग हेतु प्लास्टिक मुक्त बर्तन की जगह स्टील एवं अन्य धातु के खरीदे गए बर्तनों का प्रदर्शन किया गया तथा किए गए व्यय की जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी गई।
भवन एवं बर्तनों के रखरखाव की जिम्मेदारी राम प्रकाश देवांगन को सौंपी गई है। सदस्य आवश्यकतानुसार रसीद कटवाकर बर्तन प्राप्त कर सकेंगे।

इकाई संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की गई। जो भी सदस्य (महिला/पुरुष) समाज की कार्यकारिणी में पद ग्रहण करना चाहते हैं, वे आगामी बैठक में उपस्थित होकर अपनी रुचि व्यक्त कर सकते हैं।

जामुल मंडल की समाजिक पत्रिका के प्रकाशन पर भी बैठक में सहमति बनी।

बैठक में मुख्य रुप से अध्यक्ष अमरनाथ देवांगन, सचिव टोनू देवांगन, कोषाध्यक्ष कैलाश देवांगन, प्रचार मंत्री रामकुमार देवांगन, वार्ड प्रधान आशीष देवांगन, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र देवांगन, मंडल सचिव वीरेंद्र देवांगन एवं मंडल कोषाध्यक्ष ढाल सिंह देवांगन एवं महिला विंग से उपाध्यक्ष श्रीमती किरण देवांगन, सचिव श्रीमती लता देवांगन, कोषाध्यक्ष श्रीमती नेहा देवांगन एवं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती टीनू देवांगन आदि उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular