राजनांदगांव 12 नवम्बर / ग्राम सांकरा के वरिष्ठ नागरिक भागा राम साहू 74 वर्षीय का देहावसान हो गया है। . वे बडे मिलनसार मृदुभाषी व्यतित्व के धनी थे।
वे देवकरण साहू, देवीसिंह, देवघर साहू के पिता एवं किशन कुमार, केतन लाल ,दिव्यांश कुमार के दादा जी थे, वे भरा पूरा परिवार छोड़ गए । जिनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया. मुक्ति धाम में शोकांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें अंतिम संस्कार में उपस्थित लोगों ने मृतात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि दी ।

स्वर्गीय श्री साहू के अंतिम संस्कार में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक बचन सिंह देशमुख पूर्व सरपंच, जनपद सदस्य डूग़ेश साहू, पंचगण केबुधराम ,रामरतन ,दुर्योधन लाल साहू शिक्षक , नारायण लाल साहू व रिश्तेदार एवं ग्राम के नागरिक गण बड़ी संख्या में शामिल हुए ।
सी. जी. प्रतिमान न्यूज परिवार शोकाकुल परिवार को इस दुख की घडी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है.








Views Today : 244
Total views : 102133