सीजी प्रतिमान न्यूज़ :दुर्ग / जिले में मतदाता सूची को अपडेट करने का काम इन दिनों तेजी पर है। जिला प्रशासन ने घर-घर पहुंच चुके गणना प्रपत्रों को भरकर जल्द जमा करने की अपील की है, ताकि जिले की मतदाता सूची और अधिक सटीक व अद्यतन बनाई जा सके। स्थानीय स्तर पर भी इस प्रक्रिया को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया जिले में पूरी गति से चल रही है। प्रशासन ने बताया कि सभी स्तरों पर काम में तेजी ला दी गई है।
दुर्ग जिले के सभी 1520 मतदान केंद्रों में तैनात 1520 बीएलओ अब तक दो प्रतियों में तैयार किए गए गणना प्रपत्र घर-घर पहुंचा चुके हैं। इस समय इन प्रपत्रों का संग्रहण किया जा रहा है।
निर्वाचन आयोग ने प्रपत्रों के वितरण, भरवाने, संग्रहण और बीएलओ ऐप में अपलोड करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 निर्धारित की है। प्रशासन ने मतदाताओं को अंतिम दिन का इंतजार न करने की सलाह दी है।

कैसे भरें गणना प्रपत्र — 2003 सूची के आधार पर
प्रपत्र का पहला भाग मतदाता के व्यक्तिगत विवरण के लिए है।यदि मतदाता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में था, तो तालिका के बाईं ओर विवरण भरना होगा।अगर नाम उस सूची में नहीं था, तो तालिका के दाईं ओर माता-पिता की प्रविष्टियां 2003 की एसआईआर सूची के अनुसार भरनी होंगी।
ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध
जिला प्रशासन ने बताया कि 2003 की मतदाता सूची बीएलओ के पास उपलब्ध है और आवश्यकता पड़ने पर मतदाता उनसे सहायता ले सकते हैं।जिन मतदाताओं के मोबाइल नंबर आधार या वोटर आईडी से लिंक हैं, वे अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन voters.eci.gov.in पर भर सकते हैं।









Views Today : 242
Total views : 102131