जिन पर भरोसा करके वोट दिया, अपना प्रतिनिधि बनाया संकट के समय वही साथ नहीं दे रहे हैं
धान बेचने और टोकन के लिए जूझ रहे किसानों का छलका दर्द
दुर्ग 11 दिसंबर / धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने और पर्याप्त संख्या में टोकन जारी करने की मांग को लेकर 11 दिसंबर गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आह्वान पर दुर्ग ब्लॉक के कोड़िया और चंदखुरी के धान खरीदी केन्द्रों में किसानों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, क्षेत्रीय निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रति भड़ास निकालते हुए किसानों ने बताया कि किसान जबरदस्त संकट में है धान बेचने और टोकन के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं ऐसे में जिस पर भरोसा करके वोट दिया और जनप्रतिनिधि निर्वाचित किया वही किसानों का साथ नहीं दे रहे हैं किसानों ने राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि लगता है कि उनकी नीयत में खोट है और उनका इरादा किसानों का पूरा धान खरीदी करने की नहीं है l उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त ने कहा कि सरकार ने इस साल एक करोड़ साठ लाख टन धान खरीदी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, धान खरीदी के 25 दिनों में सरकार ने 30 लाख टन से कम धान खरीदी किया है यदि इसी गति से धान खरीदी होती रही तब 31 जनवरी तक बचे हुए एक करोड़ तीस लाख टन धान खरीदी करना संभव नहीं होगा ऐसे में प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट को तीन गुना तक बढ़ाना होगा और 15 फरवरी तक खरीदी करना होगा l
उन्होंने किसानों से एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया, दुर्ग ब्लॉक के कोड़िया धान खरीदी केंद्र के प्रदर्शन में 5 गांव और चंदखुरी केंद्र में 3 गांव के किसान शामिल हुए।








Views Today : 142
Total views : 102031