दुर्ग /भारतीय किसान संघ जिला दुर्ग के द्वारा धान खरीदी में आ रही विभिन्न समस्याओं टोकन काटने संबंधी समस्या, गिरदावरी एवं एग्रीस्टेक में पंजीयन, समितियों में प्रति बोरी धान की खरीदी 40.700 किलो से अधिक, समितियां में प्रतिदिन धान खरीदी की कम लिमिट के साथ धमतरी-मेड़ेसरा टावर लाइन में मुआवजा राशि को नवीन गाइडलाइन दर पर देने एवं भारतमाला परियोजना के अंतर्गत पूर्व में दिए गए ज्ञापन अनुसार थनौद में अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने एवं पुल की लंबाई बढ़ाने को लेकर राजेंद्र पार्क चौक दुर्ग मे धरना प्रदर्शन कर रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर दुर्ग को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया

जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह के द्वारा भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए सभी मांगों पर जल्द से जल्द निराकरण करने का सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

साथ ही जिला कलेक्टर के द्वारा यह भी बताया गया की समितियों प्रति बोरी में 40 किलो 600 ग्राम ही धान खरीदा जाए उससे अधिक धान खरीदी करने पर शिकायत में सही पाए जाने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
भारतीय किसान संघ जिला दुर्ग के इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय उपाध्यक्ष विशाल चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री नवीन शेष, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष शर्मा, जिला अध्यक्ष लोकेंद्र बंछोर , मंत्री केदारनाथ चंद्राकर, अनिल देवांगन, किशोर साहू, मुकेश हरमुख, सुजीत ताम्रकार,भागवत पटेल भीमेश्वर सिन्हा ,उदय राम वर्मा, प्रदीप देशमुख, उत्तम देशमुख, यशवंत वर्मा ,राजाराम यदू सहित जिले के कृषक गण उपस्थित थे।








Views Today : 153
Total views : 102042