दुर्ग 18 दिसंबर / नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत जिला-दुर्ग (छ.ग.) सुशासन सप्ताह के आयोजन के संबंध में 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 की अवधि के दौरान राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के सभी जिलो के द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान “प्रशासन गांव की ओर 2025 का आयोजन किया गया है,
भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा ‘सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान” के उपलक्ष्य में 19 से 25 दिसम्बर 2025 तक सप्ताह भर चलने वाले जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है l
इस अभियान का उद्देश्य केन्द्र और राज्य सरकार के विभागों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से सुशासन को बढ़ावा देना है।

दुर्ग जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले में 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक सर्व जनपद पंचायत एवं सर्व नगरीय निकाय जिला-दुर्ग के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर प्रात:10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया गया है. उक्त शिविर मे प्राप्त शिकायत, मांग एवं निराकरण की जानकारी प्रतिदिन जिला मुख्यालय में ली जायेगी.
दुर्ग जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मचान्दुर में 24 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई है l
दुर्ग जनपद पंचायत स्तरीय समस्या निवारण शिविर का आयोजन 19 दिसंबर को सिरसा खुर्द के ग्राम पंचायत परिसर में की गई है.
जनपद पंचायत पाटन का शासकीय उचत्तर माध्यमिक विद्यालय दरबार मोखली परिसर में 21 दिसंबर को एवं जनपद पंचायत धमधा का 22 दिसंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कपसदा में रखा गया है l
नगरी निकाय स्तर के जन समस्या निवारण शिविर 19 दिसंबर को नगर पालिक निगम रिसाली दशहरा मैदान, 19 दिसंबर को नगर पालिका परिषद कुम्हारी सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 6, नगर पालिका जामुल का समस्या निवारण शिविर नगर 19 दिसंबर को नगर पालिका परिसर जामुल, 22 दिसंबर को नगर पालिका अहिवरा की शिविर मंगल भवन वार्ड 22, नगर पालिक निगम दुर्ग का समस्या निवारण शिविर जोन ऑफिस आदित्य नगर दुर्ग, नगर पालिका अमलेश्वर का जन समस्या निवारण शिविर 22 दिसंबर को नगर पालिका परिषद अमलेश्वर , नगर पालिक निगम भिलाई तीन चरोदा का जन निवारण शिविर 22 दिसंबर को सामुदायिक भवन चरोदा, एवं नगर पालिक निगम भिलाई का समस्या निवारण शिविर 23 दिसंबर को निगम परिसर भिलाई सुपेला में रखा गया है l
इसी तरह नगर पंचायत स्तर का जन समस्या निवारण शिविर 22 दिसंबर को नगर पंचायत उतई के नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में, नगर पंचायत धमधा का 22 दिसंबर को अंबेडकर भवन मंगल बाजार वार्ड नंबर 1 धमधा में, एवं नगर पंचायत पाटन का समस्या निवारण शिविर 22 दिसंबर को नगर पंचायत भवन में रखा गया है l
दुर्ग जिले के शिविर में जिला स्तर एवं जनपद पंचायत स्तर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के लिए नोडल अधिकारी बजरंग दुबे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जिला-दुर्ग रहेंगे एवं समस्त नगरीय निकाय में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के लिए नोडल सम्बंधित नगरीय निकाय के निगम आयुक्त / मुख्य नगर पालिका अधिकारी रहेगें एवं समस्त शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधिय प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे.








Views Today : 159
Total views : 102048